INSPIRE Award MANAK Scholarship Yojana 2023 : यदि आप ” इंस्पायर अवार्ड मानक योजना क्या है? ” से जुड़े प्रश्न का हल खोज रहे है।
तो यह लेख आपको INSPIRE Scholarship Awards Scheme को समझने में काफी मददगार होगा।
इस लेख में हम INSPIRE Award MANAK (Internship, Scholarship, Fellowship, Faculty) Yojana की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।
INSPIRE Award MANAK Scholarship Yojana

इंस्पायर अवार्ड, विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग (भारत सरकार) का एक प्रमुख प्रोग्राम है।
INSPIRE Award MANAK Scholarship Yojana को विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग (DST) और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (NIF) द्वारा प्रदान किया जाता है।
INSPIRE का Full Form = ”Innovation in Science Pursuit for Inspired Research’‘
इसका प्रमुख उद्देश्य 10 से 15 वर्ष आयु के कक्षा 06 – 10 तक के छात्रों को वैज्ञानिक खोज में रचनात्मक एवं नवीन सोच को बढ़ावा देना है।
जिससे छात्रों को विज्ञान और सामाजिक अनुप्रयोग में निहित विचारो को बढ़ावा मिल सके।
MANAK का Full Form = Million Minds Augmenting National Aspirations and Knowledge
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना, Inspire Award के विभिन्न घटको में से एक है। इंस्पायर अवार्ड के विभिन्न प्रकार निम्न है।
INSPIRE Scholarship Scheme
इंस्पायर Scholarship स्कीम को 13 दिसंबर 2008 को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लांच किया गया था।
इसे 2009 – 10 में पहली बार लागू किया गया।
विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा 2009-10 से INSPIRE Award को प्रदान किया जाता है।
इस योजना में 05 विभिन्न श्रेणियों में 10 – 32 वर्ष के आयु के छात्रों को सम्मलित किया जाता है।
- INSPIRE Award – कक्षा 06-10 तक (आयु -10-15 वर्ष)
- INSPIRE Internship – 16- 17 वर्ष आयु तक
- INSPIRE Scholarship – कक्षा UG/PG (आयु 17-22 वर्ष)
- INSPIRE Fellowship – Ph.D (आयु 22-27 वर्ष)
- INSPIRE Faculty -27 से 32 वर्ष आयु तक
उपरोक्त सभी योजना सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए https://online-inspire.gov.in/ पर विजिट करे।
Inspire Award Manak :
इंस्पायर अवार्ड मानक का उद्देश्य स्कूली छात्रों में विज्ञान एवं प्रद्योगिकी के माध्यम से उनके सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के लिए नवीन एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
इसमें कक्षा 06 से 10 तक के 10-15 वर्ष के छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ावा दिया जाता है।
साथ ही साथ दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले अनुप्रयोगो को सुगम बनाने की सोच को दुनियाँ के समक्ष रखना है।
INSPIRE Award MANAK योजना भारत सरकार द्वारा संचालित ” Start-up India” के साथ संरेखित करता है।
INSPIRE Award MANAK का चयन
इसके माध्यम से देशभर में राज्य, जिला और स्कूल स्तर पर कार्यशाला और दृश्य उपकरणों के माध्यम से अभ्यर्थियों की जागरूकता और क्षमता का निर्माण को बढ़ावा दिया जाता है।
inspire award manak का चयन निम्न विधियों से किया जाता है।
- सर्वप्रथम भारत के विभिन्न स्कूलों में प्रति वर्ष एक आंतरिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। उनमे से दो-तीन सर्वश्रेष्ठ मूल विचारो (Best Original Idea) का चयन किया जाता है।
- चयनित नामांकन को E-MIAS (E-Management of INSPIRE Award Scheme) के माध्यम से ऑनलाइन प्रधानाचार्य द्वारा वेब पोर्टल http://www.inspireawards-dst.gov.in/ पर दर्ज कराया जाता है।
- इसके बाद पुरे भारत के स्कूलों से लगभग 01 लाख अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। यह चयन National Innovation Foundation (NIF) द्वारा विज्ञान एवं प्रद्योगिकी के माध्यम से किया जाता है।
- इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत छात्रों के बैंक खातों में Direct Benefit Transfer (DBT) scheme के तहत 10 हजार रुपये के पुरस्कार का वितरण किया जाता है।
- District Level Exhibition and Project Competition (DLEPC) का आयोजन करके जिला/राज्य प्राधिकरण द्वारा 10 हजार अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
- अब उनमे से Organisation of State Level Exhibition & Project Competition (SLEPC) के माध्यम से शीर्ष 1000 अभ्यर्थियों को राज्य (प्रदेश) स्तर पर National Innovation Foundation (NIF) द्वारा शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
- राष्ट्रिय स्तर की प्रतियोगिता National Level Exhibition & Project Competition (NLEPC) के माधयम से शीर्ष 60 अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। जिन्हे बाद में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत राष्ट्रिय पुरस्कार प्रदान किये जाते है।
INSPIRE Award MANAK Project Idea :
यदि आप इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए विचार की तलाश कर रहे है।
तो यहाँ आपको कुछ अच्छे विचार के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है।
- ऐसे विचार जो किसी भी संचालन कार्य की समय और लागत को कम करता हो। जिसका समाज या पर्यवरण पर कोई भी दुस्प्रभाव भी न पड़े।
- वे विचार जिसे सामाजिक/ वाणिज्यिक उपयोग में लाया जा सकता हो।
- विचार जो उपयोगकर्ता के अनरूप हो, जिसका उपयोग सहज एवं सरल रूप से हो सके।
- ऐसे विचार जो भारत सरकार के किसी योजना जैसे स्वच्छ भारत, स्टार्ट-अप इंडिया, डिजिटल इंडिया आदि में मददगार साबित हो।
अध्यापक निम्न विधियों से छात्रो को नए एवं उपयोगी विचार के लिए प्रेरित कर सकते है।
विचार प्रतियोगिता आयोजित करके :
इसके लिए सभी छात्रों को समूह में एकत्रित करके उनके मध्य एक विचार प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना चाहिए।
आप उन्हें निम्न दिए गए पर अपने विचार को रखने के लिए बोल सकते है।
- एक ऐसी मशीन/गैजेट का विचार जो अभी उपलब्ध न हो लेकिन छात्रो की जरुरत के लिए जरुरी हो।
- वर्तमान में उपलब्ध मशीन/गैजेट में सुधार का विचार जिससे उसे और अधिक क्रियाशील बनाया जा सके।
- ऐसा विचार या खोज जिसकी मदद से स्थानीय तकनिकी समस्या को हल किया जा सके। जिसे छात्र अपने आस-पास के सामाजिक जीवन में उपयोग करता है।
अब उपरोक्त विचार पर सभी छात्रो को एक पेज पर अपने नवीन विचार को लिख कर जमा करने के लिए कहे।
उनमे से श्रेष्ठ विचार को प्रधानाचार्य द्वारा शोर्टलिस्ट किया जाये।
अवलोकन कौशल को प्रोत्शाहित करके :
अलग-अलग पृष्ठभूमि (मजदूर,बढई, दुकानदार, अन्य श्रमिक) के लोगों को अलग-अलग परिस्थितियों में देखें। उनकी हो रही समस्यायों का अवलोकन करे।
उन समस्यायों के समाधान एवं उसे सरल बनाने में उनके योगदान पर गहन चर्चा करे।
Tools और Methods की सहायता से समस्याओं को हल करने में मदद करे
छात्रों को सलाह दे की वे जहाँ कहीं भी जाये वहां के आस-पास की समस्याओं एवं उनके समाधानों को तुरंत ही किसी नोटबुक में लिख ले।
सभी समस्याओं को एक जगह लिखकर उनकी सूची बना ले। उचित मानदंडों के आधार पर उनका अलग अलग वर्गीकरण करे।
अब इनमे से जिस किसी भी समस्या का समाधान वे सहज एवं सरल रूप से कर सकते है उनकी अलग सूची बनाये।
INSPIRE Award MANAK Scholarship Yojana FAQs :
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना भारत सरकार के अंतर्गत संचालित एक प्रमुख योजना है।
इसका उद्देश्य छात्रों के भविष्य को आगे बढ़ाने में मदद करना है।
INSPIRE Awards के तहत मेधावी छात्रों को Scholarship की धनराशि प्रदान की जाती है। साथ ही साथ राष्ट्रिय स्तर पर उन्हें पुरस्कृत करके उनके मनोबल को भी बढ़ावा दिया जाता है।
INSPIRE Awards MANAK Scholarship Yojana से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न निम्न है।
What is INSPIRE Awards? इंस्पायर अवार्ड क्या है?
INSPIRE Award विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख प्रोग्राम है।
इंस्पायर अवार्ड योजना में 10 से 32 वर्ष के आयु के छात्रों को 05 अलग-अलग वर्गो में चयनित किया जाता है।
What is INSPIRE Award MANAK Scheme? इंस्पायर अवार्ड मानक योजना क्या है?
Inspire Award Manak Scheme को विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग (DST) और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन इंडिया (NIF) द्वारा संचालित किया जाता है।
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में देश भर के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को सम्मलित किया जाता है।
इस योजना का प्रमुख उद्देश्य कक्षा 6 -10 तक के छात्रों को विज्ञान एवं प्रद्योगिकी में नवीन विचारो/खोज के लिए प्रोत्शाहित करना है।
What is INSPIRE Fellowship Award Scheme?
INSPIRE Fellowship Award Scheme के अंतर्गत उच्च शिक्षा (Ph.D.) में सम्मलित 22-27 वर्ष के छात्रों को Fellowship प्रदान की जाती है।
इसका उद्देश्य मेधावी अभ्यर्थियो के विकास के लिए अवसर प्रदान करना है।
इंस्पायर फ़ेलोशिप योजना के तहत प्रति माह 01 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
यह योजना 05 वर्षो तक मान्य रहती है।
How to Apply INSPIRE Fellowship Online Form ?
INSPIRE Fellowship Online Form को इंस्पायर प्रोग्राम की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जमा की जा सकती है।
इसे ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाता है।
INSPIRE Fellowship Online आवेदन https://www.online-inspire.gov.in/ पर जमा कर सकते है।
What is INSPIRE Scholarship Award Scheme?
INSPIRE Scholarship Award Scheme के तहत 17-22 वर्ष के UG/PG के छात्रों को Scholarship प्रदान की जाती है।
इंस्पायर स्कालरशिप योजना का उद्देश्य स्नातक और परास्नातक स्तर के छात्रों को basic and natural Science के प्रति प्रोत्शाहित करना है।
INSPIRE Scholarship Award Scheme के तहत 80 हजार रुपये वार्षिक की छात्रवृति प्रदान की जाती है।
How to Apply INSPIRE Scholarship Online Form ?
भारत का कोई भी UG/PG छात्र INSPIRE Scholarship के लिए online आवेदन कर सकता है।
online आवेदन करने के लिए आप INSPIRE की आधिकारिक वेबसाइट (https://online-inspire.gov.in/) पर जा सकते है।